Friday 3 August 2012

भारत से कस प्यार, सैकड़ों मेडल तेरे-


बाक्सिंग बाउट का रिजल्ट, हो विकास की हार |
ओबामा तू मित्र कस, भारत से कस प्यार ?


भारत से कस प्यार, सैकड़ों मेडल तेरे |
कैसे पूरूं चार, फैसले बदले मेरे |


एमेच्योर यह संघ, करे हर दिन मनमानी |
खारिज करे अपील, सुने न राम कहानी ||

उम्मीद का दिया

Dr.Ashutosh Mishra "Ashu"
My Unveil Emotions

उम्मीदों का दिया जब, धरे कलेजा जार |
डाक्टर साहब बोलिए, है क्या फिर उपचार |


है क्या फिर उपचार, लगन से गढ़ते बाती |
अपना तेल जलाय, आस की लौ धधकाती |


विश्वासी का घात, नहीं अब उद्धव जैसा |
पराक्रमी थे कृष्ण, कंस को मारा कैसा ||

इकसठ सठ सेठा भये, इक सठ आये और |
वा-सठ सड़-सठ गिन रहे, लेकिन करिए गौर |



लेकिन करिए गौर, चौर की चर्चा चालू |
किस के सिर पर मौर, दौर चालू जब टालू |



लाखों भरे विभेद, चुनौती बहुत बड़ी है |
दुर्जन रहे खरेद, व्यवस्था सड़ी पड़ी है ||

"बचपन अधूरा सही...बेचारा नही...." (चर्चा मंच-९६१)

चर्चाओं का गर्म है, भैया अब बाजार |
ओलम्पिक में हो रही, रोज फटाफट हार |



रोज फटाफट हार, हार जंतर-मंतर में |
असम पुणे बाजार, भरा भय खुब अंतर में |



कांग्रेस की जीत, जरा ओलम्पिक जाओ |
दिग्गी राहुल कपिल, गोल्ड मेडल ले आओ ||

7 comments:

  1. बेहतरीन प्रस्‍तुति।

    ReplyDelete
  2. लाजबाब टिप्पणी मय प्रस्तुति,,
    बधाई रविकर जी,,,,

    ReplyDelete
  3. लाजबाब, बेहतरीन प्रस्‍तुति।

    ReplyDelete
  4. बहुत सुन्दर प्रस्तुति!
    आपकी इस उत्कृष्ट प्रविष्टी की चर्चा कल रविवार (05-08-2012) के चर्चा मंच पर भी होगी!
    सूचनार्थ!

    ReplyDelete
  5. कांग्रेस की जीत, जरा ओलम्पिक जाओ |
    दिग्गी राहुल कपिल, गोल्ड मेडल ले आओ ||
    वाह भई वाह ! वो मारा पापड वाले को ,वो मारा ......

    ram ram bhai
    रविवार, 5 अगस्त 2012
    आपके श्वसन सम्बन्धी स्वास्थ्य का भी समाधान है काइरोप्रेक्टिक (चिकित्सा व्यवस्था )में
    आपके श्वसन सम्बन्धी स्वास्थ्य का भी समाधान है काइरोप्रेक्टिक (चिकित्सा व्यवस्था )में
    कृपया यहाँ पधारें -http://veerubhai1947.blogspot.de/
    ram ram bhai

    ReplyDelete