Saturday 15 September 2012

कर्ण-कपिल चिद-द्रोण, पुत्र जिंदल नाबालिग-

 सुबह के लिंक देखें 
वाणी सुन रे भूप, कंस कंगरसिया मामा-



यूपीए का डीजल बम , कांग्रेस का निकलेगा दम

Ajit 
 

महाविषैली पूतना, बकासुरी बकवास ।
घटक घुटाले अघासुर, मन मोहन के पास ।
मन मोहन के पास, दु:शासन दुर्योधन-दिग ।
कर्ण-कपिल चिद-द्रोण, पुत्र जिंदल नाबालिग ।
महाराष्ट्र धृतराष्ट्र, निभाती फिर गांधारी ।
शकुनी की जय बोल, तय पांडव की हारी ।।
मात्राओं का दोष नहीं / इनका ही दोष है ।।

वोलमार्ट का विरोध अमेरिका मे भी ( वीडियो सबूत के साथ )

SACCHAI  
AAWAZ  
 सिंह आज तक मौन था, सुन ली आज दहाड़ |
हाड-मांस खाकर कहे, मौत स्वयं की ताड़ |
मौत स्वयं की ताड़, बड़ा ऐलान किया है |
बकरे की माँ गैर, तेज नख-दन्त लिया है |
खाया सारे ग्राम, आज शहरों को धाये |
डीजल खुदरा काम,  सिलिंडर कोल चबाये |


 आरएसएस के पूर्व सरसंघ चालक सुदर्शन जी का निधन

DR. ANWER JAMAL 

हुवे बड़े ये दार्शनिक, है इनका सम्मान |
किया समर्पित देह को, सतत लोक कल्याण |
सतत लोक कल्याण, बात इक बहुत अनोखी |
लिखते दोनों हाथ, साथ में बातें चोखी |
रविकर करे प्रणाम, नमन सादर है करता |
गये परम गति पाय, कर्म कबहूँ न मरता ||

2 comments:


  1. महाविषैली पूतना, बकासुरी बकवास ।
    घटक घुटाले अघासुर, मन मोहन के पास ।
    मन मोहन के पास, दु:शासन दुर्योधन-दिग ।
    कर्ण-कपिल चिद-द्रोण, पुत्र जिंदल नाबालिग ।
    महाराष्ट्र धृतराष्ट्र, निभाती फिर गांधारी ।
    शकुनी की जय बोल, तय पांडव की हारी ।
    बहुत सुन्दर प्रस्तुति भाई साहब .

    ReplyDelete
  2. हुवे बड़े ये दार्शनिक, है इनका सम्मान |
    किया समर्पित देह को, सतत लोक कल्याण |
    सतत लोक कल्याण, बात इक बहुत अनोखी |
    लिखते दोनों हाथ, साथ में बातें चोखी |
    रविकर करे प्रणाम, नमन सादर है करता |
    गये परम गति पाय, कर्म कबहूँ न मरता ||
    महाप्रयाण पर उनके महा -सलाम ,जै हिंद ,ऐसे राष्ट्र वादी स्टेट्स मैं को कैंटन के कोटिश :प्रणाम .

    ReplyDelete