Saturday 2 March 2013

जीते चालीस चोर, रोज मरती मरजीना-



 माने बदले दोस्ती, माने होते स्वार्थ । 
दुनिया यूँ ही पोसती, करवाती परमार्थ । 

करवाती परमार्थ, स्वयं बनती लाभार्थी । 
हो सच्चों की मौत, बचे नहिं सत्य प्रार्थी । 

व्यवहारिक दस्तूर, भूल प्राचीन फ़साने । 
चले फ़साने आज, दोस्ती के कटु माने ॥  


 
जीना मुश्किल हो गया, बोला घपलेबाज |
पहले जैसा ना रहा, यह कांग्रेसी राज |

यह कांग्रेसी राज, नियम से करूँ घुटाला |  
 खुल जाती झट पोल, पडा इटली से पाला |

बनवाया उस रोज, आय व्यय का तख्मीना |
जीते चालीस चोर, रोज मरती मरजीना ||

बजट = आय व्यय का तख्मीना

करकश करकच करकरा, कर करतब करग्राह  । 
तरकश से पुरकश चले, डूब गया मल्लाह ।  

डूब गया मल्लाह, मरे सल्तनत मुगलिया ।  
जजिया कर फिर जिया, जियाये बजट हालिया ।


धर्म जातिगत भेद, याद आ जाते बरबस । 
जीता औरंगजेब, जनेऊ काटे करकश ।  
करकश=कड़ा      करकच=समुद्री नमक 
करकरा=गड़ने वाला
कर = टैक्स
करग्राह = कर वसूलने वाला राजा

 
डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक (उच्चारण) 

राना जी छत पर पड़े, गढ़ में बड़े वजीर |
नई नई तरकीब से, दे जन जन को पीर |

दे जन जन को पीर, नीर गंगा जहरीला |
मँहगाई *अजदहा, समूचा कुनबा लीला |

रविकर लीला गजब, मरे कुल नानी नाना |
बजट बिराना पेश, देखता रहा बिराना ||
**अजदहा=बड़ा अजगर
बिराना=पराया / मुँह चिढाना




सर्ग-3
भाग-1 अ
शान्ता के चरण
चले घुटुरवन शान्ता, सारा महल उजेर |
राज कुमारी को रहे, दास दासियाँ घेर ||

सबसे प्रिय लगती उसे, अपनी माँ की गोद |
माँ बोले जब तोतली, होवे परम-विनोद ||

कौला दालिम जोहते, बैठे अपनी बाट |
कौला पैरों को मले, हलके-फुल्के डांट ||

दालिम टहलाता रहे, करवाए अभ्यास |
बारह महिने में चली, करके सतत  प्रयास ||

6 comments:

  1. बहुत बढ़िया हैं सभी टिप्पणियाँ!

    ReplyDelete
  2. एक से बढ़कर एक,सुन्दर काव्य प्रस्तुति,सादर नमन.

    ReplyDelete
  3. बहुत बढिया लिंक्स
    और आपकी शानदार टिप्पणी

    ReplyDelete
  4. जीना मुश्किल हो गया, बोला घपलेबाज |
    पहले जैसा ना रहा, यह कांग्रेसी राज |

    यह कांग्रेसी राज, नियम से करूँ घुटाला |
    खुल जाती झट पोल, पडा इटली से पाला |

    बनवाया उस रोज, आय व्यय का तख्मीना |
    जीते चालीस चोर, रोज मरती मरजीना ||

    यूपीए २ पर करारा तंज .

    ReplyDelete
  5. ...सभी लिंक्स बहुत ही अच्छे, शिक्षाप्रद और मनोरंजक है रविकर जी!...एक एक कर के पढूंगी!...आभार!

    ReplyDelete