Wednesday 24 July 2013

कुल कुलीन अब लीन हैं, करते बन्दरबाँट-




मैं नागनाथ, तू सांपनाथ, मौसम है दिखावा करने का


ताऊ रामपुरिया  

लाई जो फाँका किये, रहे मलाई चाट |
कुल कुलीन अब लीन हैं, करते बन्दरबाँट |


करते बन्दरबाँट, ठाठ से करें दलाली |
रखता स्विस में साँप, कमाई पूरी काली |


दिखता नाग प्रताप, आज ईश्वर की नाई |
पाए सत्ता आप, खाय भोजन मुगलाई ||





 अब्बा ओ बामा सुनो, डब्बा होता गोल |
रोजी रोटी पर बनी, खुलती रविकर पोल |


खुलती रविकर पोल, पोल चौदह में होना |
समझो अपना रोल, धूर्त मोदी का रोना |


चूँ चूँ का अफ़सोस, भेज ना सका मुरब्बा  |
रहा आज ख़त भेज, रोक मोदी को अब्बा ||


 राँझना बनने से अच्छा"'भगत या आजाद""ही बन जाऊं....Rudraksh group mohali play with my emotions..
Admin Deep 

सचमुच उच्च विचार हैं , साधुवाद हे वीर |
सद्प्रयास करते रहें, बढ़िया है तकदीर  |
बढ़िया है तकदीर, हीर का तलबगार क्या ?
अर्पित करूँ शरीर, राष्ट्र से बड़ा प्यार क्या ?
रविकर का आशीष, इश्क क्या करना गुपचुप |
मरे राँझड़ा रोज, भगत सा बनना सचमुच ||


SACCHAI 
 AAWAZ  


सकते में है जिंदगी, दो सौ रहे कमाय |
कुल छह जन घर में बसे, लाल कार्ड छिन जाय | 

लाल कार्ड छिन जाय, खाय के मिड डे भोजन -
गुजर बसर कर रहे, कमे पर कल ही दो जन |

अब केवल हम चार, दाल रोटी नित छकते |
तब हम भला गरीब, बोल कैसे हो सकते ||


कार्टून कुछ बोलता है - इसने तो घास भी नहीं डाली !


पी.सी.गोदियाल "परचेत" 
 अंधड़ !  


ओबामा वह अहमियत, नहीं दे रहा आज |
नहीं तवज्जो मिले जब, हो रज्जो नाराज |
हो रज्जो नाराज,  सांसद चिट्ठी लिखते |
इन्हें काम ना काज, करोड़ों में पर बिकते |
ओबामा से अधिक, अहमियत दे ओसामा |
दिग्गी को अफ़सोस, मारता क्यूँ ओबामा ||
बो के भ्रष्टाचार जो, ले कालाधन काट |
वो ही खाए आम कुल,  बेंच गुठलियाँ हाट | 
बेंच गुठलियाँ हाट, लाट फिर से बन जाता |
जमा हुन्डियां ढेर, पुश्त फिर कई खिलाता |
क्या कर लेगा शेर, इकट्ठा गीदड़ होके |
लेते रस्ता घेर, विदेशी देशी *बोके |
*मूर्ख
 पावरटी घट ही गई , बीस फीसदी शुद्ध |
मँहगाई पर ना घटी, पावरोटियाँ क्रुद्ध |

पावरोटियाँ क्रुद्ध, पाँवड़ा पलक बिछाओ |
नव अमीर बढ़ जाँय, गीत स्वागत के गाओ |

डर्टी पिक्चर देख, लगा सत्ता कापर-टी |
रोके पैदावार, घटा देती पावरटी ||

4 comments:

  1. करते बन्दरबाँट, ठाठ से करें दलाली |
    रखता स्विस में साँप, कमाई पूरी काली |

    Bahut sundar !

    ReplyDelete
  2. bahut sundar rachnaye hain ji aapki . mere lekh ko srahne par dhanywaad !!
    प्रिय मित्रो , आपका हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर " 5TH PILLAR CORRUPTION KILLER " the blog . read, share and comment on it daily plz. the link is - www.pitamberduttsharma.blogspot.com., गूगल+,पेज़ और ग्रुप पर भी !!ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप हमारे मित्र बने अपनी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर !! आपके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ आयें इसी मनोकामना के साथ !! हमेशां जागरूक बने रहें !!
    अपने अनमोल विचारों को हमारे ब्लॉग " 5th pillar corruption killer " पर आकर अवश्य टाईप करें ! क्योंकि आपके विचारों पर ही हमारी हिम्मत बढती है जी !! ब्लॉग का लिंक ये है :- www.pitamberduttsharma.blogspot.com. रोज़ाना हमारे ब्लॉग पर पधारें ,आप भी पढ़ें ,अपने सभी मित्रों को भी पढ़ायें और अपने कोमेंट्स भी जरूर लिखें !!
    आपका मित्र ,
    पीताम्बर दत्त शर्मा (राजनितिक -समीक्षक ),
    हेल्प-लाईन-बिग-बाज़ार ,
    पंचायत समिति कार्यालय के सामने ,
    सूरतगढ़ ,राजस्थान ,09414657511
    Posted by PD SHARMA, 09414657511 (EX. . VICE PRESIDENT OF B. J. P. CHUNAV VISHLESHAN and SANKHYKI PRKOSHTH (RAJASTHAN )SOCIAL WORKER,Distt. Organiser of PUNJABI WELFARE SOCIETY,Suratgarh (RAJ.)

    ReplyDelete
  3. जबर्दस्त लिंक ...ओर आपका तहे दिल से शुक्रिया की आपने मेरे ब्लॉग को स्थान दिया

    ReplyDelete